IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ अपनी टीम के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि बल्लेबाजी में इतनी गहराई होने के बावजूद, जब उन्होंने मैच को खत्म करने का काम निचले क्रम के बल्लेबाजों पर छोड़ दिया, तो वे मैच जीतने के हकदार नहीं थे।
रायपुर में 167 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करना आरसीबी के लिए एक मुश्किल काम बन गया था। ऐसे में ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने 46 गेंदों में 73 रनों की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला और पारी की अंतिम गेंद पर रसिख डार और भुवनेश्वर कुमार की जोड़ी ने मैच जिता दिया।
उन्होंने मैच के बाद कहा,”मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने उन्हें 166 रन पर रोककर जबरदस्त काम किया। लेकिन सच कहूं तो, मुझे नहीं लगता कि हम ये मैच जीतने के हकदार थे, क्योंकि हमारी बल्लेबाजी लाइनअप को देखते हुए, हमें ये लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेना चाहिए था।”
इस जीत के साथ, आरसीबी दस टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि एमआई टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।