Pati Patni Aur Woh Do: कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का काफी इंतजार है, इससे पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। इसमें आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान दमदार किरदार में नजर आए हैं।
2 मिनट 51 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना एक पुलिस वाले के किरदार में नजर आते हैं। वह इतने हिम्मत वाले हैं कि एक चीते को काबू में कर लेते हैं। इसके बाद वह वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में आगे दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह के पति हैं। उनका दूसरी लड़कियों के साथ भी चक्कर है। तीनों को मैनेज करने के चक्कर में वह परेशान हो जाते हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब वह अपने एक दोस्त के गाल को चूम लेते हैं।
पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिसमें आयुष्मान खुराना एक चीते के साथ बैठे थे। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था ‘शिकारी खुद हो गया शिकार। अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे। हो जाओ ‘पति पत्नी और वो दो’ के लिए तैयार। क्योंकि यह 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’ ‘पति पत्नी और वो दो’ में आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज हैं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है।
AYUSHMANN – SARA – WAMIQA – RAKUL: 'PATI PATNI AUR WOH DO' TRAILER ARRIVES – 15 MAY 2026 RELEASE… Romance, confusion, and comedy collide… #PatiPatniAurWohDoTrailer out now.#PatiPatniAurWohDo stars #AyushmannKhuranna, #SaraAliKhan, #WamiqaGabbi, and #RakulPreetSingh.… pic.twitter.com/w3riuYVruo
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 2, 2026