IPL 2026: लो स्कोरिंग मैच में एलएसजी के बल्लेबाजों ने टेके घुटने, आरआर ने मैच 40 रन से जीता

IPL 2026: आईपीएल के मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का विकल्प चुनते हुए एलएसजी ने मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान के दो-दो विकेटों की बदौलत आरआर को महज 159 रनों पर रोक दिया। रवींद्र जडेजा ने आरआर के लिए 29 गेंदों पर 43 रन बनाए। उनकी संघर्षपूर्ष पारी के दम पर ही आरआर 150 का स्कोर पार कर पाई

160 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलएसजी के लिए मिचेल मार्श ने 41 गेंदों पर 55 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, एडन मार्करम और सलामी बल्लेबाज आयुष बडोनी बिना खाता खोले आउट हो गए।

मार्श ने निकोलस पूरन के साथ साझेदारी करने की कोशिश की, लेकिन यह सफल नहीं हो सकी क्योंकि पूरन 15 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। एक बार फिर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को कम स्कोर का बचाव करने में मदद की।

आर्चर ने चार ओवर में सिर्फ 20 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बर्गर ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिए। खराब बल्लेबाजी के बावजूद इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स सात मैचों में 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *