Pati Patni Aur Woh Do: ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर हुआ जारी, मुश्किल में फंसे आयुष्मान खुराना

Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ का टीजर रिलीज हो गया है।

कॉमेडी फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ के एक मिनट 22 सेकंड के टीजर में कई दौर दिखाए गए हैं। इसमें दिखाया गया है कि हर दौर के हिसाब से कई चीजें बदली हैं लेकिन पतियों की फितरत नहीं बदली है। इसके बाद आयुष्मान खुराना, वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आते हैं।

टीजर में आगे दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना कई महिलाओं के साथ रोमांस करने को लेकर मुश्किल में फंसते हैं। वह महिलाओं से बचते हुए नजर आते हैं। ट्रेलर में विजय राज भी दिखें हैं, जिन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया है,  यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *