Britain: क्यों उठ रही है ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के इस्तीफे की मांग? जानिए वजह

Britain:  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर एक बार फिर ऐसे विवाद से घिर गए हैं जिससे उनके इस्तीफे की मांग तेज होने लगी है। इस विवाद की वजह उनका पीटर मैंडेलसन को अमेरिका में ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने का फैसला है।

माना जा रहा है कि मैंडेलसन की कथित तौर पर यौन अपराध के दोषी जेफरी एप्स्टीन से मुलाकात हुई थी। ऐसे में अब स्टार्मर पर संसद को गुमराह करने का आरोप लग रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि स्टार्मर ने ये कहा था कि उन्होंने ये फैसला नियमों के अनुसार लिया, लेकिन सच ये है कि मैंडेलसन सुरक्षा जांच में विफल रहे।

हालांकि स्टार्मर का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी और वे नाराज हैं कि आलोचक उनके फैसले और विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। ये पहली बार नहीं है जब इस मुद्दे से उन्हें नुकसान पहुंचा है। ताजा विवाद एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेजों के खुलासे के बाद पैदा हुआ।

अब, विपक्षी नेता केमी बैडेनोच का कहना है कि स्टारमर ने ईमानदारी का वादा किया लेकिन ये सही साबित नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *