Nagpur zoo: महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में आमतौर पर गर्मियों के मौसम में तापमान काफी ज्यादा रहता है। इस साल भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। नागपुर के महाराजबाग चिड़ियाघर के अधिकारी इस बात से पूरी तरह वाकिफ हैं, और वे इसके लिए काफी पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं।
200 से ज्यादा जानवरों का घर, इस चिड़ियाघर ने जानवरों के बाड़ों में हरे रंग के शेड नेट और कूलर लगवाए हैं, ताकि गर्मियों के दौरान यहां रहने वाले जानवरों को दिक्कत न हो।
जानवरों को भरपूर पानी पिलाते रहना इस कोशिश का एक अहम हिस्सा है। जानवरों की देखभाल करने वाले लोग पानी की उपलब्धता सुनिश्चत कर रहे हैं। आमतौर पर मई और जून के महीने में गर्मी अपने चरम पर होती है। हालांकि मौसम का मिजाज अप्रैल के महीने में ही गर्म हो गया है।
चिड़ियाघर में जानवरों की देखभाल करने वाले लोगों का कहना है कि वे भीषण गर्मी के महीनों में अपने जानवरों को सुरक्षित रखने के लिए हर जरूरी तैयारी कर रहे हैं।