Krishnavataram: ‘कृष्णावतारम’ की पहली झलक आई सामने, इस दिन रिलीज होगा पहला पार्ट

Krishnavataram: फिल्म ‘कृष्णावतारम’ का ट्रेलर हाल ही में भव्य तरीके से श्री कृष्ण जन्मभूमि में लॉन्च किया गया। यह इवेंट काफी खास रहा, क्योंकि इसे भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि से जोड़कर पेश किया गया। फिल्म का ट्रेलर धार्मिक माहौल के बीच रिलीज किया गया, जिससे इसमें एक अलग ही दिव्यता देखने को मिली, मेकर्स ने इस मौके को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर आयोजन किया।

‘कृष्णावतारम’ के 3:30 मिनट के ट्रेलर में श्री कृष्ण की रास लीलाओं से लेकर महाभारत तक का समय बताया गया है। शुरूआत में जहां एक तरफ हमें राधा-कृष्ण का पवित्र प्रेम दिखाई देता है, वहीं दूसरी ओर उनके विरह को भी दर्शाया गया है। ट्रेलर के आखिरी मोड़ तक आते-आते हमें द्रौपदी के चीर हरण और महाभारत जैसे ऐतिहासिक झलकियां भी दिखाई देती हैं

इन सब के बीच श्री कृष्ण की सादगी और उनका सच्चाई और धर्म के लिए योद्धा बनना भी ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। ट्रेलर देखकर ऐसा लगता है, जैसे फिल्म में उनके प्रेम से लेकर महाभारत तक के समय को दिखाया जाएगा। वहीं इसके सीन भी काफी रियल और इंटेंस नजर आ रहे हैं।

फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इसकी तुलना रणबीर कपूर की ‘रामायण’ से करनी शुरू कर दी है। वो इसे ‘रामायण’ के टीजर से बेहतर बता रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘अद्भुत और शानदार है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘एनर्जी अलग ही है।’ वहीं कुछ यूजर ट्रेलर को काफी अच्छा बता रहे हैं।

‘कृष्णावतारम’ यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। इसके पहले पार्ट का नाम ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) है । मूवी 7 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *