WB Polls: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, उत्तर दमदम के मतदाता कर रहे यह मांग

WB Polls: पश्चिम बंगाल में उत्तर दमदम विधानसभा सीट की आबादी घनी है, यहां ज्यादातर मध्यम वर्ग और मजदूर वर्ग के मतदाता हैं। ये सीट उत्तर 24 परगना जिले में कोलकाता महानगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र में पड़ती है।

विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, यहां के मुद्दे गर्म हो रहे हैं। इनमें जन सुविधा, शहरी विकास और सार्वजनिक सेवाएं बेहतर बनाना शामिल हैं। कई लोग गंदगी और सड़कों की बदहाली को लेकर चिंतित हैं। उनकी शिकायत है कि थोड़ी सी बारिश होती है तो जनजीवन ठप पड़ जाता है।

पीने का साफ पानी एक और गंभीर मुद्दा है। लोगों का कहना है कि नलके का पानी मटमैला और गंदा होता है। इसे पीना या इससे खाना पकाना सेहत के लिए खतरनाक है। कुछ मतदाताओं का कहना है कि मौजूदा विधायक और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य ने अच्छा काम किया है।

उन्होंने 2021 में उत्तर दमदम में जीत हासिल की थी। हालांकि 2016 में सीपीआई (एम) से हार गई थीं। टीएमसी विधायक के मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के सौरव सिकदर हैं। 2021 के चुनावों में बीजेपी का वोट शेयर बढ़कर लगभग 32 फीसदी हो गया था, जबकि 2016 में आठ प्रतिशत से भी कम था।

पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोट डाले जाएंगे। उत्तर दमदम के मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे, वोटों की गिनती चार मई को होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *