Islamabad: युद्धविराम की उम्मीदों के बीच अमेरिकी वार्ता के लिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंचा

Islamabad: युद्ध खत्म होने की उम्मीद के बीच ईरान का प्रतिनिधिमंडल शनिवार सुबह इस्लामाबाद पहुंच गया है, यहां अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत होने वाली है।

ईरान की प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अरागची कर रहे हैं, वहीं अमेरिका की तरफ से उप-राष्ट्रपति जेडी वैंस के नेतृत्व में टीम आने वाली है।

पाकिस्तान सरकार ने ईरानी टीम का स्वागत किया और उम्मीद जताई है कि ये बातचीत शांति का रास्ता निकालेगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ़ द्वारा घोषित दो हफ्ते का युद्धविराम भी लागू है। हालांकि, ईरान ने कहा है कि बातचीत कुछ शर्तों पर ही आगे बढ़ेगी, जैसे लेबनान में भी युद्धविराम और उसकी रोकी गई संपत्तियों को वापस करना।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बातचीत के लिए साफ निर्देश दिए हैं और कहा है कि अमेरिका शांति के लिए तैयार है।

सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद में 10,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। इस बातचीत का असर पूरे पश्चिम एशिया की शांति और दुनिया के तेल बाजार पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *