Hormuz: होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह जारी रहेगा, चाहे ईरान इसमें मदद करे या न करें- डोनाल्ड ट्रंप

Hormuz: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उस संघर्ष-विराम के असरदार होने पर शक जाहिर करते दिख रहे हैं, जिसने ईरान युद्ध को रोक दिया है। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक के बाद एक किए कई पोस्ट में ट्रंप ने भरोसा दिलाया कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को खत्म कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, “ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल गुजरने देने के मामले में बहुत खराब काम कर रहा है, कुछ लोग तो इसे बेइज्जती भरा भी कहेंगे।” उन्होंने लिखा, “यह वह समझौता नहीं है जो हमारे बीच हुआ है!”

यह पोस्ट तब आई जब ट्रंप ने पहले पोस्ट किया था कि “ऐसी खबरें हैं कि ईरान होर्मुज से गुजरने वाले टैंकरों से फीस वसूल रहा है,उन्हें ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए, और अगर वे ऐसा कर रहे हैं, तो उन्हें अभी के अभी रुक जाना चाहिए!”

एक और संबंधित पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि होर्मुज से तेल का बहाव फिर से शुरू हो जाएगा, “चाहे ईरान की मदद मिले या न मिले।”

व्हाइट हाउस संघर्ष-विराम समझौते के हिस्से के तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का समर्थन करता है, लेकिन उसका कहना है कि ट्रंप ईरान की सेना का विरोध करते हैं, जो अब भी इस जलमार्ग को अपने नियंत्रण में रखे हुए है। साथ ही वो वहां से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाकर कमाई करने की कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *