Samay Raina: इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने वापसी की है, उन्होंने अपना पहला स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल ‘स्टिल अलाइव’ रिलीज किया है। इस वीडियो में समय रैना ने ‘इंडियॉज गॉट लेटेंट’ विवाद के दौरान उन पर कमेंट करने वाले लोगों को एक-एक करके जवाब दिया है। इसी क्रम में उन्होंने टीवी के शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना के कमेंट पर भी पलटवार किया। समय रैना का ये जवाब वायरल होने के बाद अब मुकेश खन्ना ने एक बार फिर समय रैना पर निशाना साधा है। अभिनेता ने समय रैना को गधे पर मुंह काला करके बैठने लायक बताया है।
बता दें कि समय रैना ने मुकेश खन्ना पर भी निशाना साधते हुए कहा, ‘शक्तिमान कह रहे थे कि ऐसे कंटेंट का बच्चों पर क्या असर पड़ेगा। भाई, जब शक्तिमान आता था, तब हर दूसरे महीने खबर आती थी कि किसी बच्चे ने शक्तिमान समझकर छत से छलांग लगा दी। आपने तो बच्चे मारे हैं, आप क्या बोल रहे हो?’
समय रैना के इसी बयान पर अब मुकेश खन्ना आग बबूला हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कॉमेडियन को जमकर लताड़ लगा दी। मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। इसमें एक तस्वीर में मुकेश खन्ना शक्तिमान के किरदार में नजर आ रहे हैं। जबकि समय रैना एक गधे पर मुंह काला किए बैठे दिखाए गए हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, ‘समय रैना, तू गधे पर बैठने लायक है और वो भी मुंह काला करके।’
इसके साथ ही मुकेश खन्ना ने कैप्शन में भी समय रैना को फटकारते हुए लिखा, ‘समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है। वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ। पकाया हुआ। पूरे देश ने लताड़ा। मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए। जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है !!!’
कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है।
उसे लाख शीशियों में रखो।
बाहर निकालो।
फिर टेढ़ी की टेढ़ी !!
समय रैना की भी एक दुम है।
कितना भी मारो। सीधा करो। वो वापस टेढ़ी हो जाती है।
क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है।
वो रोस्टेड प्राणी है।
गंदगी की आग में जलाया हुआ।पकाया हुआ।
पूरे देश… pic.twitter.com/SMo4AnA2Is— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) April 8, 2026