Delhi Capitals: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल मुकाबले के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
इस मुकाबले को गुजरात टाइटंस ने आखिरी गेंद पर रोमांचक अंदाज में जीता था।
गुजरात टाइटंस ने बुधवार को एक हाई-स्कोरिंग और रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम पर 1 रन की जीत के साथ इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
आईपीएल की एक मीडिया एडवाइजरी में कहा गया है, “गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 14वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी।”
इसमें आगे कहा गया, “चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है) ये उनकी टीम की इस सीजन का पहली गलती थी, इसलिए शुभमन गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।”