Karishma Tanna: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और व्यवसायी वरुण बंगेरा ने सोमवार को एक पोस्ट के जरिये बताया कि वे जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘नागिन’ जैसी लोकप्रिय भूमिकाओं से पहचानी जाने वाली करिश्मा तन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी साझा की
पहली तस्वीर में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा कैप पहने नजर आए, जिन पर “मॉम” और “डैड” लिखा था। दूसरी तस्वीर में कपल बच्चे के जूते पकड़े दिखाई दिए।
पोस्ट के अनुसार, कपल अगस्त 2026 में माता-पिता बनने वाले हैं। कैप्शन में लिखा था “एक छोटा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा।”
कपल ने 2021 में डेटिंग शुरू की, फिर नवंबर में सगाई और फरवरी 2022 में शादी।