Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर के परिसर में लगाई गई है वैदिक काल की घड़ी

Varanasi:  वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में शंकरचार्य चौक पर प्राचीन भारतीय सम्राट विक्रमादित्य के दौर वाली एक घड़ी स्थापित की गई है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घड़ी को भेंट किया है। इसमें पारंपरिक हिंदू पंचांग के तत्व समाहित हैं। ये हिंदू खगोल विज्ञान में प्रयुक्त 27 चंद्र नक्षत्रों को भी दर्शाती है।

इन खासियतों की वजह से श्रद्धालु प्राचीन हिंदू खगोलीय ज्ञान और समय-निर्धारण प्रणाली को देख सकते हैं।

भारत की प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करने और बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए इस घड़ी को लगाया गया है। दर्शन करने आए कई श्रद्धालुओं ने मंदिर प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया।

यह पहल काशी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव के साथ मेल खाती है, जो सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और विरासत का सम्मान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *