Saharanpur: सहारनपुर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमत और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बढ़ी

Saharanpur: पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध ने भारत में तांबा और एल्युमीनियम के आयात को प्रभावित किया है। इससे कई घरेलू उपकरणों में इस्तेमाल होने वाली इन धातुओं की कीमत बढ़ गई है, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इसका असर साफ दिख रहा है। यहां एयर कूलर, पंखे और एयर कंडीशनर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इस सूची में रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और इंडक्शन कुकटॉप भी शामिल हैं सहारनपुर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेचने वालों का दावा है कि निर्माताओं ने कीमतें बढ़ाई हैं और ये सिलसिला जारी रह सकता है।

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से ईंधन आपूर्ति में भी बाधा पहुंची है। लिहाजा इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में तेजी आई है। सहारनपुर के डीलरों का कहना है कि पश्चिम एशिया में युद्ध शुरू होने के बाद से इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बढ़ गई है, ईंधन की कीमतें बढ़ने का डर और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कम रखरखाव लागत भी ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के एक डीलर ने बताया कि “युद्ध से पहले स्थिति पहले कुछ और थी। तब तक कस्टमर का इंटरेस्ट बहुत कम था इन चीजों में लेकिन जब से ये युद्ध की स्थिति रही है बाहर के देशों में इसके दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों में कस्टम का इंटरेस्ट बहुत बढ़ा है। और बात करें ब्रिकी की तो मार्च के महीने में इलेक्ट्रिक स्कूटी की डिमांड ज्यादा से ज्यादा ही दिख रही पहले के मुताबिक। अभी लोगों का इसके लिए विश्वास ज्यादा बढ़ रहा है क्योंकि खर्चा भी कम है और बात करें इसकी तो लागत जैसे पेट्रोल वाली स्कूटी में कम से कम रोजाना 100, 200, 300 प्रति दिन का खर्चा आपका आता है ,लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटी में उतना खर्चा नहीं है।”

सहारनपुर के लोग पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध से बेशक दूर हों, लेकिन ऊर्जा और आयातित धातुएं ग्राहकों की प्राथमिकताएं बदल रही हैं, हालांकि उन्हें कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *