Mrunal Thakur: अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की डबिंग पूरी कर ली है। अभिनेत्री ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ये खबर शेयर की। पोस्ट में लिखा था, “#HJTIHH की डबिंग पूरी हो गई है।”
इस फिल्म को वरुण धवन के पिता, डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। इसमें वरुण और पूजा हेगड़े के साथ मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। 12 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को रमेश तौरानी के बैनर टिप्स फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया गया है।
‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले पांच जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश अभिनीत फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज के बाद इसे टाल दिया गया।
फिल्म के निर्माताओं ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इस खबर की घोषणा की। पोस्ट में लिखा था, “हम ये स्पष्ट करना चाहेंगे कि हाल के घटनाक्रमों और मौजूदा हालात को देखते हुए, हमें लगा कि अपनी रिलीज को आगे बढ़ाना अधिक उचित रहेगा।”
उन्होंने आगे लिखा, “हमारा पक्का मानना है कि इंडस्ट्री के लिए ये हमेशा ज्यादा बेहतर होता है, जब फिल्ममेकर एक ही तारीख पर बेवजह मुकाबला करने के बजाय एक-दूसरे का साथ देते हैं। इसी एकजुटता की भावना से प्रेरित होकर, हमने ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की रिलीज 12 जून तक टालने और अपनी फिल्म दर्शकों के सामने एक हफ्ते बाद लाने का फैसला किया है।”
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के अलावा, मृणाल ठाकुर ‘डकैत’ में आदिवी शेष के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।