Delhi News: दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी के आसार

Delhi News:  राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप ने लोगों को खूब परेशान किया और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

राजधानी में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। गुरुवार को जहां तेज धूप और पसीने ने लोगों को बेहाल किया। वहीं मौसम विभाग ने शुक्रवार से झमाझम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने 4 अप्रैल को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। वहीं, राजधानी, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के इलाकों में सुबह-सुबह धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 5 अप्रैल तक हल्की बूंदाबांदी जारी रहेगी। 6 अप्रैल को मौसम आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन 7 और 8 अप्रैल को एक बार फिर बारिश होने का अनुमान है। इस उतार-चढ़ाव भरे मौसम के कारण तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *