Ramayana Teaser: नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा बड़े पर्दे पर एक बार फिर रामायण को लेकर आ रहे हैं, आज फिल्म से रणबीर कपूर का राम के रूप में लुक सामने आया है। इसके बाद अब फिल्म को लेकर इंतजार और भी बढ़ गया है।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज कर दिया गया है, फैंस लंबे समय से इस फिल्म के नए अपडेट के इंतजार में थे. पिछले दो सालों से इस फिल्म पर काम चल रहा है. हालांकि अभी भी फिल्म की शूटिंग जारी है. इस फिल्म को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है जिसका बजट 4000 करोड़ रुपये का है, फिल्म को दो पार्ट्स में जारी किया जाएगा।
रामायण का टीजर इतना ग्रिपिंग है कि पूरे 2 मिनट 38 सेकेंड के वीडियो में आपके लिए पलक झपकाना भी मुश्किल हो जाएगा.
2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में रणबीर कपूर छाए नजर आए, भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जंच रहे हैं। फिल्म से अलग-अलग हिस्सों से उनके लुक दिखते हैं। लेकिन हर लुक में रणबीर काफी संयमित नजर आए हैं। यही कारण है कि रणबीर का लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस का इंतजार और भी बढ़ता है।
टीजर में रणबीर कपूर के अलावा और किसी किरदार या कलाकार की झलक नहीं दिखती है। हालांकि, सीता के किरदार में साई पल्लवी और लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे की हल्की सी एक झलक देखने को मिलती है। लेकिन इन सब पर भारी पड़ती है टीजर के अंत में दिखाई गई रावण की झलक। हालांकि, यश बने रावण का लुक अभी भी सामने नहीं आया है। लेकिन पीछे से रावण के गेटअप में उनके किरदार की झलक दिखती है, साथ ही बैकग्राउंड संगीत उनके इस लुक को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीजर में रावण के पुष्पक विमान को बखूबी दिखाया गया है।