Vaishno Devi: जम्मू के कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के असर से अछूते नहीं हैं।
सड़क किनारे ठेले लगाने वालों से लेकर छोटे-बड़े भोजनालयों तक, सभी एलपीजी की किल्लत और कमर्शियल गैस की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के कारण दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु अब पहले के मुकाबले ज्यादा कीमत चुकाकर भोजन और अन्य खाने पीने के सामानों को खरीद रहे हैं।
वहीं, व्यवसायिक सिलेंडर न मिलने की वजह से कुछ लोगों ने अपनी दुकानें भी बंद कर दी हैं।