IND vs ZIM: जुलाई में जिम्बाब्वे का दौरा करेगा भारत, खेलेगा तीन टी20 मैच की सीरीज

IND vs ZIM: विश्व चैंपियन भारत इस साल जुलाई में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।

ये भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2026-27 सत्र के लिए निर्धारित की गई दो द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में से पहली श्रृंखला होगी। जिम्बाब्वे अगले साल के शुरू में तीन वनडे मैच की श्रृंखला के लिए भारत का दौरा करेगा। ये मैच तीन, छह और नौ जनवरी को क्रमशः कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

भारत ने पिछले महीने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत 2024 और 2007 में भी टी20 विश्व कप जीत चुका है। भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने पांच मैचों की टी20 श्रृंखला 4-1 से जीती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *