Dhurandhar: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 1365 करोड़ रुपये की कमाई की

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ हर बीतते दिन के साथ एक नए कीर्तिमान को स्थापित कर रही है। फिल्म को लेकर लोगों की राय भले अलग-अलग हो, लेकिन कमाई के मामले में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है। अब 11 दिनों में ही ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म बन गई है। जबकि वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म और तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ सिर्फ 11 दिनों में ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, 11 दिनों में ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 846.87 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन अब 11 दिनों में 1361.95 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इस तरह से ‘धुरंधर 2’ ने शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *