IPL 2026: मुंबई इंडियंस की कोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट से जीत, रोहित शर्मा की शानदार पारी

IPL 2026: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आसानी से छह विकेट से हरा दिया, रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की।

एमआई ने 13 सीजन के बाद प्रतियोगिता के पहले ही मैच में जीत हासिल की है।

221 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए, रिकेल्टन और रोहित ने मात्र 71 गेंद में 148 रन की तेज सलामी साझेदारी की और जीत की नींव रखी। एमआई ने 19 ओवर और एक गेंद में ही चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए।

इसके साथ ही एमआई घरेलू मैदान पर सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने में सफल रही।

रिकेल्टन ने चार चौके और आठ छक्के लगाए, जबकि रोहित की पारी में छह चौके और छह छक्के शामिल थे।

इससे पहले, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतक लगाया। दूसरी ओर अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंद में 51 रन बनाकर स्टेडियम में समां बांध दिया और केकेआर को चार विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाने में मदद की।

सलामी बल्लेबाज रहाणे ने तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 40 गेंद में 67 रन बनाए। रघुवंशी की पारी में छह चौके और दो छक्के शामिल थे।

एमआई ने पहले गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। शार्दुल ठाकुर ने एमआई के लिए तीन विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *