IPL 2026: आईपीएल का आगाज, बंगलूरू में आरसीबी की हैदराबाद से टक्कर

IPL 2026:  आज से आईपीएल के 19वें संस्करण का आगाज होने जा रहा है, पहला मुकाबला गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान का आगाज करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी।

डियन प्रीमियर लीग के ओपनिंग मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद है।

दोनों टीमें अपने तेज गेंदबाजी विभाग में झटकों से जूझ रही हैं। आरसीबी को जोश हेजलवुड और यश दयाल की कमी खलेगी। यश दयाल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में अनुभवी भुवनेश्वर कुमार से गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की उम्मीद है, जबकि जैकब डफी को आईपीएल में पदार्पण करने का मौका मिल सकता है।

वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में अपने नियमित कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की कमी खलेगी, क्योंकि वे चोट के कारण अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं। उनकी अनुपस्थिति में सनराइजर्स हैदराबाद के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने साच मैच में 12 विकेट लिए। इसके विपरीत, हर्षल पटेल का प्रदर्शन अपेक्षित नहीं रहा और उन्होंने 9.69 की इकॉनमी के साथ आठ विकेट दर्ज किए।

इन सबके बीच, सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी, जो क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में वापसी करने वाले एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में कड़े मुकाबले हुए हैं। दोनों टीमों की विस्फोटक बल्लेबाजी को देखते हुए, रनों की बौछार होने की पूरी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *