Delhi: तेल उत्पादन बढ़ने से ग्लोबल तेल मार्केट में शांति आएगी- मंत्री हरदीप सिंह पुरी

Delhi: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि अमेरिका और कनाडा जैसे पश्चिमी देशों से आने वाले ज्यादा तेल उत्पादन से बाजार शांत होंगे।

उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि इससे कीमतों में भी स्थिरता आएगी, भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल उपभोक्ता और इंपोर्टर देश है। सीआईआई के 12वें पीएसई शिखर सम्मेलन में पुरी ने कहा कि वेस्टर्न हेमिस्फीयर के देश ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं। इससे तेल उत्पादक कार्टेल ओपेक पर भी उत्पादन बढ़ाने का प्रभाव पड़ सकता है ताकि फॉसिल फ्यूल के युग के दौरान ज्यादा कमाई हो सके।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि “बाजार में ज्यादा से ज्यादा तेल आ रहा है, इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि इसके परिणाम के तौर पर बाजार की स्थिति शांत हो जाएगी और किसी लेवल पर जिन उत्पादकों ने कटौती की है, वे भी फैसला लेंगे, जबकि यदि बाजार में ज्यादा तेल आ रहा है, तो वे विकास के लिए राजस्व अर्जित करने के लिए अपने पास मौजूद तेल का उपयोग कर सकते हैं, मैं इसे उस नैचुरल बाइप्रोडक्ट के तौर पर देखता हूं, जिस दिशा में हम जा रहे हैं।”

इसके साथ ही कहा कि “आज वेस्टर्न हेमिस्फीयर से ग्लोबल बाजार में ज्यादा प्रोडक्शन आ रहा है, मेरा क्या मतलब है कि ब्राजील, गुयाना, कनाडा, अमेरिका – अमेरिका एक दिन में 13 मिलियन बैरल कच्चे तेल का उत्पादन कर रहा था।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *