Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में ताजा बर्फबारी का देश भर से आए सैलानी स्वागत कर रहे हैं। सोनमर्ग में बर्फ से ढकी चादर के बीच कई तरह के झूले भी हैं। ये ठंडे मौसम में अद्भुत रोमांच का अहसास करा रहे हैं।
सोनमर्ग के व्यापारियों को उम्मीद है कि बर्फबारी से यहां सैलानियों की संख्या बढ़ेगी, जिसका असर उनके कारोबार पर पड़ेगा। सोनमर्ग कश्मीर के प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों में एक है। यहां सैलानी, स्थानीय लोगों की आजीविका और बर्फबारी का एक-दूसरे के साथ घनिष्ट रिश्ता है। हाल में बर्फ गिरने से हर कोई खुश है।