Rajasthan: बांसवाड़ा में कडेलिया वॉटरफॉल पर सेल्फी ने छात्र की जान ली

Rajasthan: राजस्थान के बांसवाड़ा से करीब चार किलोमीटर दूर कडेलिया वॉटरफॉल पर सेल्फी लेते वक्त फिसलने से बी. एससी. नर्सिंग के छात्र की जान चली गई, युवक की पहचान दौसा जिले के निवासी कमलेश के रूप में हुई है, जो दोस्तों के साथ पिकनिक पर गया था।

कमलेश झरने के किनारे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वो नीचे जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वो डूब चुका था, खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कमलेश का शव झरने से बरामद किया।

सब-इंस्पेक्टर गोविंद सिंह ने कहा कि “वह सभी कडेलिया झरने पर आए थे। झरने के पास फिसलने के बाद एक व्यक्ति मृत पाया गया। उसके दोस्तों ने कहा कि वो पिकनिक के लिए आए थे। हमने शव को पानी से निकालने के लिए गोताखोरों को तैनात किया, शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *